WhatsApp Group Join Now

RSMSSB Stenographer Skill की तैयारी कैसे करे पूरी जानकारी

इस आर्टिकल में RSMSSB Stenographer Skill की Cutoff , Speed बढ़ाने की trick , Skill Test कैसे होगा इसके पूरी जानकारी दी गयी है

जैसा की आप सभी को पता है RSMSSB Stenographer की लिखित Exam अक्टूबर माह में हो चुकी है।  और RSMSSB द्वारा RSMSSB Stenographer Exam की answer Key भी जारी की जा चुकी है।  आपको यह भी मालूम होगा की RSMSSB Stenographer का skill Test मार्च माह में आयोजित होगा है।  जैसा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया है की 15 दिसंबर तक RSMSSB Stenographer लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। 

लेकिन इस परीक्षा को लेकर काफी असमंजस है की सबसे बड़ा असमंजस उन अभ्यर्थियों को है।  जो पहले से Steno नहीं जानते या उन्होंने बहुत समय पहले Steno सीखा था।  लेकिन अब उनकी Steno Speed बहुत कम हो चुकी है या बिलकुल भी नहीं रही , अब उन्होंने लिखित परीक्षा भी दी है और उनके मार्क्स भी अच्छे बन रहे है।  लेकिन क्या उनको अब स्किल की तैयारी करनी चाहिए या नहीं।  ऐसे ही बहुत सारे RSMSSB Stenographer Skill Test से सम्बंधित प्रश्नो का जवाब इस आर्टिकल में आपको मिल जायेगा।  इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। 

RSMSSB Stenographer Skill  में कितनी स्पीड होनी चाहिए 

बहुत सारे लोगो के मन इस बात को लेकर भी संसय है की आखिर RSMSSB Stenographer Skill  Test में कितनी speed होनी चाहिए।  दोस्तों जैसा की पिछली भर्ती में और इस बार भी Notification स्पष्ट लिखा है की RSMSSB Stenographer Skill  Test के लिए 100 WPM की स्पीड से डिक्टेशन बोला जायेगा।  इसलिए मै आपको बता दूँ की आपको Steno लिखने की स्पीड कम से कम 110 WPM की होनी ही चाहिए।  

RSMSSB Stenographer Skill  कैसे होता है?

बहुत लोगो को जिन्होंने पहले कभी Steno Skill Test नहीं दिया उनको यही पता नहीं होता की Skill Test कैसे होता है।  RSMSSB Stenographer Skill  Test में सबसे पहले आपको Computer लैब में बैठा दिया जाता है।  जहाँ आपको अपनी id पासवर्ड द्वारा लॉगिन करके अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस को चेक करने के लिए बोलै जाता है। उसके कुछ समय बात 3 मिनट का ट्रायल डिक्टेशन 100 wpm स्पीड से बोला जाता है।  जिसे आप चाहे तो लिख सकते है। ये सिर्फ स्पीकर की आवाज चेक  करने के लिए होता है की सभी लैब में आवाज ठीक आ रही है न।  
यदि सब कुछ ठीक रहता है तो 10 मिनट का 100wpm की स्पीड से मैं डिक्टेशन चलाया जाता है।  जिसे आपको लिखना होता है। जैसे ही डिक्टेशन समाप्त होता है।  और आपके कंप्यूटर में 5 मिनट का टाइमर शुरू हो जाता है।  आप चाहे तो 5 मिनट वेट कर सकते है और अपनी स्टेनो कॉपी में कठिन शब्दों को लिख सकते है।  जिससे ट्रांसलेट करते समय आसानी रहेगी।  या फिर स्किप करके सीधा ट्रांसलेट करना शुरू कर सकते है।  5 मिनट बाद आपको ट्रांसलेट के लिए स्क्रीन ओपन हो जाती है जहाँ आपको कॉपी में लिखी हुयी स्टेनो को ट्रांसलेट करना होता है।  इसके लिए आपको 70 मिनट का समय दिया जाता है।  और इंग्लिश Steno के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।  इस प्रकार आपका स्किल टेस्ट कम्पलीट हो जाता है। 

RSMSSB Stenographer Skill Test में Typing और Efficiency Test भी होता है क्या?

 कुछ लोगो को लगता है की जिस प्रकार हाई कोर्ट में Steno skill के साथ Typing और Efficiency Test भी होता है उसी प्रकार RSMSSB Stenographer Skill  में भी होता है।  लेकिन इसमें ऐसा नहीं होता इसमें सिर्फ  Steno skill ही होता है। 

RSMSSB Stenographer Skill Test में इस बार नया नियम 

इसबार नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा है की यदि कोई अभ्यर्थी Reserved Category ( के लिए 75 अंक और unreserved Category के लिए 80 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।  यदि इनसे कम अंक आते है तो उसे अयोग्य घोसित कर दिया जायेगा चाहे उसके मेरिट से आधी अंक ही क्यों न हो। 

जो Steno नहीं जानते उन्हें skill तैयारी करनी चाहिए या नहीं 

Steno सीखना कोई आसान काम नहीं होता बहुत से लोगो इसे टाइपिंग ही मानते है लेकिन ये टाइपिंग से अलग है होता है।  इसे सिखने के लिए कम से कम 1 वर्ष का समय की आवश्यकता होती है।  इसलिए जो steno बिलकुल नहीं नहीं उन्हें अब स्किल की तैयारी नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय की अन्य भर्ती की तैयारी करनी चाहिए।

RSMSSB Stenographer Skill Test के लिए Cutoff  क्या रहेगी 

निचे आपको rsmssb stenographer written exam expected cutoff बताई गयी है।  ये कटऑफ एक सही विश्लेषण के बाद ही तैयार की गयी है।  ये एक संभावित कट ऑफ है।  
rsmssb stenographer written exam expected cutoff

Steno Speed कैसे बढ़ाये 

ये एक ऐसा सवाल है जो हर एक स्टेनो के तैयारी करने वाले के मन में लगातार चलता रहता है।  इसकी सबसे बड़ी ट्रिक है खुद के शब्द चिन्ह , खुद के वाक्यांश और नियमित प्रैक्टिस।  Steno Speed बढ़ाने के लिए रोज तीन डिक्टेशन का अभ्यास करना चाहिए जैसे 100 wpm की तैयारी करनी है तो 90 , 100 , 110 wpm की प्रैक्टिस करें साथ में ट्रांसलेट भी जरूर करे।  आपको मार्क्स आपके ट्रांसलेट किये हुए मैटर पर ही दिए जाते है।  स्टेनो के लिए नहीं।  
  • 90 wpm की स्पीड आपके शब्द चिह्न और handwritting को सुधारेगी। 
  • 100 wpm की speed आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। 
  • 110 wpm परीक्षा के लिए आपको तैयार करेगी है।  
यदि आपके मन में RSMSSB Stenographer Skill  को लेकर कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।  आपके प्रश्न का जवाब जरूर दिया जायेगा।  

Post a Comment

और नया पुराने