हम सब जानते है की जीवन में हम सभी का कोई न कोई लक्ष्य होता है। हम सभी का किसी न किसी जॉब के प्रति आकर्षण होता है, जैसे कोई सरकारी Teacher बनना चाहता है तो कोई अधिकारी , तो कोई डॉक्टर। और सभी अपने-लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करते है। लेकिन कई बार होता यह है की गलत मार्गदर्शन के कारण हमें हमारा लक्ष्य नहीं मिल पाता है। इस आर्टिकल में आपको सरकारी Teacher कैसे बने इसकी पूरी जानकारी हिंदी में बताउंगा तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
सरकारी Teacher की जॉब प्रोफाइल कैसी होती है?
जैसा की हर किसी को अलग-अलग जॉब पसंद होती है। उसी प्रकार कुछ लोगो को सरकारी Teacher की जॉब पसंद होती है। ये क्योंकि सरकारी Teacher की जॉब की कुछ खासियत होती है , जिसकी वजह से आज डिजिटल युग में भी लोग सरकारी Teacher की जॉब को अधिक महत्व देते है। इस महत्व देने की कुछ खासियत निम्न है।
- Teacher की जॉब में व्यक्ति अपने परिवार बाल-बच्चे को समय दे सकता है।
- अधिकांश सरकारी Teacher की ड्यूटी उसके घर के आसपास ही रहती है तो उसे बाहर रहना नहीं पड़ता अपने घर से ही ड्यूटी पर जा सकता है।
- सरकारी अध्यापक अपने बच्चे की पढाई पर भी पूरा ध्यान रख सकता है। जो बाकी जॉब में सम्भव नहीं है।
- सरकारी Teacher अपने घर के काम कर सकता है , क्योकि अन्य जॉब में पुरे दिन की ड्यूटी होती है।
- प्राचीन के काल से ही गुरू अर्थात Teacher के पद को सम्मान मिलता आया है तो लोग अधिक सम्मान देते है।
- सर्दी पड़े तो छुट्टी और गर्मी पड़े तो छुट्टी जो किसी अन्य नौकरी में नहीं होता है।
- सरकारी अध्यापक की नौकरी में किसी भी प्रकार का शारीरिक मेहनत नहीं करनी होती है।
- सरकारी अध्यापक अपने सामाजिक कर्तव्य भी आसानी से निर्वहन कर सकता है। क्योकि इसमें इसके लिए समय मिल जाता है।
- एक सरकारी अध्यापक को अच्छी सैलरी मिलती है।
सरकारी Teacher कैसे बने पूरी जानकारी
जैसा की आपको पता है सरकारी Teacher बहुत प्रकार के होते है। जैसे 3rd Grade Teacher , 2nd Grade Teacher , 1st Grade Teacher आदि। इन सभी के बनने का अलग अलग प्रोसेस है। निचे 3rd Teacher बनने के बारे में बताया गया है।
यदि आप या अपने बच्चो को 3rd Grade Teacher बनाना चाहते है तो अभी से इन बातो पर ध्यान देना शुरू कर दे।
- सबसे पहले तो आपको या अपने बच्चो को इन विषय पर अधिक ध्यान देना चाहिए
- हिंदी
- संस्कृत या इंग्लिश
- Science
- Math
- पर्यावरण
- अपने स्टेट की GK
इस सभी सब्जेक्ट पर अभी से कमांड रखना जरुरी होता है। जिससे प्रत्येक विषय का बेस क्लियर हो। क्योकि बाद में जब कोचिंग करेंगे तो आपका यदि बेस कमजोर होगा तो कुछ समझ नहीं आएगा।
- उपरोक्त विषयो पर ध्यान देते हुए आप या आपके बच्चे को 12th पास करवा ले।
- इसके बाद यदि आप जल्दी Teacher बनाना चाहते है तो आपके State की BSTC या Pre D.el .ed एग्जाम की तैयारी करवाएं। और BSTC या Pre D.el .ed का एग्जाम दिलाये BSTC या Pre D.el .ed ये 2 वर्ष का डिंप्लोमा होता है। यदि आपके Enterance Exam में अच्छे मार्क्स आएंगे तो आपको BSTC या Pre D.el .edके लिए कॉलेज मिल जाएगी जहाँ से आप ये डिप्लोमा कर सकते है।
- ये डिप्लोमा करने के बाद आपको अपने State की शिक्षक पात्रता परीक्षा देनी होगी।
- यदि आप सेण्टर का टीचर बनना चाहते है तो आपको CTET की एग्जाम देनी होगी और इनमे आपको कम से कम 60 अंक प्राप्त करने होंगे।
- यदि आपने शिक्षक पात्रता प्राप्त कर ली है तो आप अब शिक्षक भर्ती की एग्जाम दे सकते है। यदि आपकी अच्छी तैयारी होगी तो आपका चयन हो जायेगा और आप टीचर बन जायेगे।
इस प्रक्रिया को पूरा करके आप एक कम उम्र और कम खर्चे के साथ बहुत जल्द सरकारी टीचर बन सकते है। जल्दी टीचर बनने का इससे अच्छा रास्ता कोई भी नहीं हो सकता क्योकि इसमें यदि तैयारी की जाये तो 12th पास करने के बाद तीन साल में सरकारी अध्यापक बन सकता है। सबसे मजे की बात यह है की सबसे ज्यादा 3rd Grade Teacher की भर्ती ही आती है।
यदि आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये हम आपके प्रश्न का जवाब देने की कोसिस करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें