वर्तमान समय में हर कोई बेरोजगारी से परेशान है , और कोई न कोई जॉब प्राप्त करना चाहता है। और इसमें भी सरकारी नौकरी को ज्यादा वरीयता देता है। लेकिन इस कम्पटीशन के युग में सरकारी जॉब लगना बहुत कठिन है। इसके लिए बेरोजगार अलग-अलग गलियां ढूंढते है जिसमे कम कम्पटीशन हो ऐसी ही एक सरकारी जॉब है Stenographer Job लेकिन बहुत से लोगो को इसका पूरा प्रोसेस पता नहीं होता की Stenographer Job क्या होती है ? स्टेनोग्राफर कैसे बने इस आर्टिकल में हम स्टेनोग्राफर की तैयारी से लेकर नौकरी ज्वाइन करने तक की जानकारी प्रदान करेंगे तो आर्टिकल को आप पूरा पढ़े।
Stenographer Job क्या होती है ?
सबसे पहले हम जान लेते है की स्टेनोग्राफर जॉब होती क्या है? ये बहुत से लोगो का सवाल है कि स्टेनोग्राफर होता क्या है। तो आपको बता दे की स्टेनोग्राफर एक ऐसी जॉब में किसी अधिकारी के Personal Assistant के रूप में कार्य करना होता है। यह अधिकारी State Administrative Services का हो सकता है। , Indian Administrative Services का हो सकता है या किसी कोर्ट का मजिस्ट्रेट हो सकता है। यह एक शानदार और पॉवरफुल जॉब होती है। इसमें आपको उस अधिकारी के अंडर रहकर उसके सभी कार्य करने होते है। आप ऐसा मान सकते है की ऑफिसियल वर्क में अधिकार का राइट हैंड होता है एक स्टेनोग्राफर।
Stenographer Job में क्या कार्य करना होता है?
Stenographer Job एक Skill Based जॉब होती है। इसमें वही व्यक्ति जॉब लग सकता है जिसे स्टेनो/शॉर्टहैंड आती हो। स्टेनो या शॉर्टहैंड एक कोर्स होता है जिसमे हिंदी या इंग्लिश में स्पीड में बोले गए वाक्यों को स्टेनो लिपि जो फड़ बिलकुल शार्ट होती एक संकेत लिपि होती है उसमे लिखा जाता है। फिर बाद में आवश्यकता पड़ने पर उसे हिंदी अथवा इंग्लिश में ट्रांसलेट करना होता है।
कोर्ट के न्यायधीश या बड़े ऑफिसर के पास इतना समय नहीं होता इसलिए वो कोई भी आदेश को जल्दी-जल्दी बोलकर स्टेनोग्राफर को लिखवा देते है। फिर स्टेनोग्राफर यानि उनका PA उसको सही ट्रांसलेट करके सही फॉर्मेट में सेट करके उनको देता है उसके बाद वो अधिकारी उस आदेश को जारी कर देता है।
स्टेनोग्राफर को सभी ऑफिसियल ई मेल और कॉल को अटेंड करना पड़ता है। और उनका ऑफिसियल तरीके से जवाब भी देना होता होता है। PA अफसर और अन्य कर्मचारी तथा जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है। मजिस्ट्रेट की बात करे तो उसके पर्सनल ऑफिस में स्टेनोग्राफर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं होती है।
Stenographer कैसे बने
Stenographer बनने के लिए आपके पास 12th पास होना जरुरी है। यदि आपने 12th पास कर ली है और आप स्टेनोग्राफर बनना चाहते है तो आप अपने नजदीक में कोई स्टेनोग्राफर की कोचिंग में जाकर एडमिशन ले सकते है। उसके बाद आप भर्ती परीक्षाओ में फॉर्म भर सकते है।
स्टेनोग्राफर की परीक्षा कैसे होती है?
कोर्ट की भर्ती को छोड़कर अन्य सभी भर्ती में 2 परीक्षा होती है
- लिखित परीक्षा
- स्टेनो स्किल टेस्ट
कोर्ट की परीक्षा में केवल स्टेनो स्किल टेस्ट , Typing , और एफिशिएंसी टेस्ट ही होता है। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होती है।
Stenographer Job का स्किल टेस्ट कैसे होता है ?
यहाँ पर RSMSSB Steno Skill Test के बारे में बताया गया है। बाकि सभी परीक्षाओ में भी इसी तरह Skill टेस्ट होता है। सिर्फ स्पीड का अंतर होता है जैसे कोर्ट में 70 की स्पीड , SSC Stenographer में 80 और 100 wpm की स्पीड।
बहुत लोगो को जिन्होंने पहले कभी Steno Skill Test नहीं दिया उनको यही पता नहीं होता की Skill Test कैसे होता है। RSMSSB Stenographer Skill Test में सबसे पहले आपको Computer लैब में बैठा दिया जाता है। जहाँ आपको अपनी id पासवर्ड द्वारा लॉगिन करके अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस को चेक करने के लिए बोलै जाता है। उसके कुछ समय बात 3 मिनट का ट्रायल डिक्टेशन 100 wpm स्पीड से बोला जाता है। जिसे आप चाहे तो लिख सकते है। ये सिर्फ स्पीकर की आवाज चेक करने के लिए होता है की सभी लैब में आवाज ठीक आ रही है न।
यदि सब कुछ ठीक रहता है तो 10 मिनट का 100wpm की स्पीड से मैं डिक्टेशन चलाया जाता है। जिसे आपको लिखना होता है। जैसे ही डिक्टेशन समाप्त होता है। और आपके कंप्यूटर में 5 मिनट का टाइमर शुरू हो जाता है। आप चाहे तो 5 मिनट वेट कर सकते है और अपनी स्टेनो कॉपी में कठिन शब्दों को लिख सकते है। जिससे ट्रांसलेट करते समय आसानी रहेगी। या फिर स्किप करके सीधा ट्रांसलेट करना शुरू कर सकते है। 5 मिनट बाद आपको ट्रांसलेट के लिए स्क्रीन ओपन हो जाती है जहाँ आपको कॉपी में लिखी हुयी स्टेनो को ट्रांसलेट करना होता है। इसके लिए आपको 70 मिनट का समय दिया जाता है। और इंग्लिश Steno के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। इस प्रकार आपका स्किल टेस्ट कम्पलीट हो जाता है।
Steno Speed कैसे बढ़ाये
ये एक ऐसा सवाल है जो हर एक स्टेनो के तैयारी करने वाले के मन में लगातार चलता रहता है। इसकी सबसे बड़ी ट्रिक है खुद के शब्द चिन्ह , खुद के वाक्यांश और नियमित प्रैक्टिस। Steno Speed बढ़ाने के लिए रोज तीन डिक्टेशन का अभ्यास करना चाहिए जैसे 100 wpm की तैयारी करनी है तो 90 , 100 , 110 wpm की प्रैक्टिस करें साथ में ट्रांसलेट भी जरूर करे। आपको मार्क्स आपके ट्रांसलेट किये हुए मैटर पर ही दिए जाते है। स्टेनो के लिए नहीं।
- 90 wpm की स्पीड आपके शब्द चिह्न और handwritting को सुधारेगी।
- 100 wpm की speed आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।
- 110 wpm परीक्षा के लिए आपको तैयार करेगी है।
यदि आपके मन में Stenographer Skill को लेकर कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। आपके प्रश्न का जवाब जरूर दिया जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें