जैसा की आपको पता है व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में इसका अधिक प्रचलन बढ़ रहा है। हर कोई व्यायाम करने की सलाह देने लगा है। लेकिन आपको ये पता होना जरुरी है की अगर व्यायाम करते समय सावधानी न बरती जाये और नियमो का ध्यान न रखा जाये तो व्यायाम स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक भी हो सकता है। यहाँ कुछ सावधानी बताने जा रहा हूँ। यदि आप व्यायाम करते है तो ये गलतिया कभी भी भूलकर भी नहीं करे। और व्यायाम करते समय इन सावधानियों को जरूर बरतें। वरना फायदे के बजाय नुकसान हो जायेगा।
हमेशा मन से व्यायाम करें
योग , या व्यायाम या दौड़ आदि कोई भी एक्टिविटी करे तो हमेशा मन से करे अर्थात जब आपका मन नहीं हो या थके हुए हो या फिर बीमार हो तो व्यायाम , योग न करे। बेमन से करने पर आप असावधानी बरतेंगे और आपको लाभ की बजाय हानि हो सकती है। ऐसा भी कई लोगो के साथ होता है की उन्हें जो व्यायाम पसंद नहीं है लेकिन फिर भी दुसरो के कहने या खुद को फिट रखने के लिए करते है। तो ऐसा कदापि न करे। लेकिन यही व्यायाम को मन से करेंगे तो ये दुगना लाभ पहुंचायेगा। व्यायाम करते समय इंस्ट्रुमेंटल संगीत या इंस्ट्रुमेंटल सॉन्ग सुन सकते है। कुल मिलाकर आनंद के साथ व्यायाम करें। कभी भी परेशान होकर व्यायाम न करे।
हमेशा एक्टिव होकर ही फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम करे।
कोई भी व्यायाम या फिजिकल एक्टिविटी जैसे जिम आदि करते समय एक्टिव रहे अन्यथा आपको लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं एक्टिव तो आप पुरे दिन ही रहे जब एक्टिव रहोगे तो आपका दिमाग और शरीर एक नहीं ऊर्जा को महसूस करेगा। एक्टिव नहीं रहेंगे तो आपको आलस्य और नींद आएगी जो आपके वजन बढ़ाने का सबसे प्रमुख करण बनेगी। और इससे आपका व्यायाम करना भी व्यर्थ हो जायेगा।
व्यायाम के साथ संतुलित आहार भी जरूर ले
व्यायाम करने के साथ अपने आहार में भी बदलाव करे। ऐसा नहीं की आप व्यायाम या जिम करना शुरू कर दिया और आहार पर ध्यान ही नहीं दे रहे हो। पौष्टिक व हल्का भोजन लेना शुरू करे। और जंक फ़ूड से बचके रहे ये कुछ समय के स्वाद के चक्कर में आप शरीर में बीमारी पैदा करते है। उचित मात्रा में पानी जरूर पीते रहे। शरीर के लिए पानी बहुत जरूर होता है।
व्यायाम करते समय सही कपड़ो का चुनाव करें
व्यायाम करने के लिए आराम दायक कपड़ो का चुनाव करे। व्यायाम करते समय टाइट कपडे पहनने से बचे इसके बजाय ढीली टी शर्ट और लोअर पहने। गलत या आधी टाइट कपडे आपके व्यायाम पर गलत असर डालते है। ऐसे कपड़ो से आपको व्यायाम करने में परेशानी होती है जिससे आपको तनाव होने लगता है। कपड़ो के साथ सही जूते पहनना भी आवश्यक होता है। यदि आप योग कर रहे है तो अच्छी क्वालिटी की मैट का इस्तेमाल करे।
व्यायाम या योग बिना ट्रेनर के न करे।
व्यायाम या योग शुरू करने के लिए किसी ट्रेनर की सहायता जरूर ले। बिना ट्रेनर के आप गलत तरीके से और गलत मुद्रा में व्यायाम कर सकते है जिससे लाभ की बजाय हानि हो सकती है। यदि आप घर पर ही व्यायाम कर रहे है तो अपने परिजनों या जिनको व्यायाम का थोड़ा बहुत अनुभव है उनकी सहायता जरूर ले।
व्यायाम करने समय निर्धारित करे।
यदि वास्तव में आप योग और व्यायाम का लाभ लेना चाहते है तो इसे नियमित और निश्चित समय पर जरूर करे। ऐसा नहीं हो की एक दिन आप सुबह व्यायाम कर रहे है और दूसरे दिन शाम को कर रहे है।
खाली पेट ही व्यायाम या योग करे।
हमेशा ध्यान रखे की व्यायाम करते समय आपका पेट खाली हो। कुछ भी खाने के बाद व्यायाम या योग न करे। इससे नुकसान हो सकते है। यदि आप चाहे तो तरल पेय पदार्थ जैसे जूस आदि ले सकते है। इसके आलावा कुछ न खाये। और न किसी प्रकार का नशा करें।
इस आर्टिक्ल में आपको व्यायाम करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए के बारे में बताया है। यदि इससे सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट जरूर करे।
एक टिप्पणी भेजें