Dark Circle एक ऐसी समस्या हो गयी है जो आजकल के नौजवानो में अधिक देखने को मिल रही है। इस आर्टिकल में आपको Dark Circle मिटाने का 5 घरेलु उपचार व टिप्स दिए जा रहे है। Dark Circle अधिकतर आँखों के निचे होते है। आँखों के निचे काले घेरे को ही Dark Circle कहा जाता है।
Dark Circle किसी भी सूंदर युवक या युवती पर एक दाग का काम करते है। ऐसा इससे उनको उम्र अधिक लगने लगती है। साथ में उनकी पर्सनालिटी पर भी इसका Negative प्रभाव पड़ता है। ऐसा लगता है माने इसने काला चश्मा लगा रखा हो।
Dark Circle होने के कारण क्या होते है
Dark Circle का उपचार बताने से पहले हम यह जान लेते है कि Dark Circle होने का कारण क्या हो सकता है। जिससे हम उनसे बच सकते है। आपको बता दे की Dark Circle कोई बीमारी नहीं है कमाई करने के लिए लोगो ने इसे बीमारी बनाकर अपना बिज़नेस बना लिया है। Dark Circle होने की मुख्य वजह निम्न हो सकती है।
- पौष्टिक आहार की कमी :- आजकल की युवा पीढ़ी स्वाद को अधिक महत्व देने लगी है। उनको इस बात की कोई परवाह नहीं है की वो जो खा रहे है वो उनके स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है या नहीं क्या वह उनके शरीर की आवश्यकता की पूर्ति कर रहा है या नहीं।
- फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन :- सही मायने में फ़ास्ट फ़ूड एक स्वादिष्ट जहर है जिसे हम ख़ुशी से खरीदकर खाते और खिलाते है। आप अंदाज लगाइये फ़ास्ट फ़ूड जो इतना बटर और पनीर डाला जा रहा है क्या वो असली है नहीं असली पनीर 400 रूपए किलो से अधिक और बटर 1500 रूपए किलो से अधिक है फिर ये भर भर कर क्या खिला रहे है। कोई इतना महंगा खिला सकता है?
- भोजन में आयरन की कमी :- भोजन में आयरन की कमी से भी Dark Circle होते है। विशेषकर महिलाओ की बात करे तो माहवारी में हर माह उनका ब्लड नुकसान होता है। जिससे उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।
- मेकअप और चेहरा साफ करवाने का बढ़ता चलन :- ये भी एक Dark Circle का कारण है। क्योकि मेकअप और चेहरा साफ़ करने में जाने क्या क्या केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। जिससे स्किन की सेल्स जल जाती है और स्थायी रूप से ब्लैक सेल्स बनने लग जाती है।
Dark Circle मिटाने का 5 घरेलु उपचार व टिप्स
यहाँ आपको कुछ Dark Circle मिटाने के लिए कुछ टिप्स और कुछ उपचार बता रहे है। यदि आप इनको अपनाते है तो निश्चित ही कुछ समय में आपके Dark Circle मिटने लगेंगे। इस बात का ध्यान रखे ये अचानक से गायब नहीं होंगे लेकिन 10 से 15 दिन में आपको असर दिखने लग जायेगा।
- कच्चे दूध में कच्ची हल्दी को घिसकर Dark Circle और चेहरे पर रात को सोते समय लगाकर सोये। सुबह हल्के गुनगने पानी से धो ले।
- रोज सुबह घर का बना हुआ दही से इस जगह की मसाज करे।
- नियमित रूप से कुछ समय कपाल भाति प्राणायाम करे। Dark Circle में लाभ मिलेगा।
- चेहरे पर एलोवेरा जेल में विटामिन E कैप्सूल डालकर भी आप इसकी मसाज कर सकते है।
- सप्ताह में कम से कम 2 बार हरी सब्जी जिसमे पालक अधिक मात्रा में हो का सेवन करे।
- गाजर , पपीते , खट्टे फल आदि खाना शुरू कर दे।
- फ़ास्ट फ़ूड और बाजार के खाने से परहेज करे।
- आप फोलिक एसिड सिरप या टेबलेट भी ले सकते है। लेकिन इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
- रोज सुबह 1 चमच्च त्रिफला चूर्ण को हल्के गुनगुने पानी से ले इससे पेट साफ होगा और पाचन क्षमता ठीक होगी।
ये थे कुछ Dark Circle मिटने के लिए घरेलु उपचार व टिप्स और Dark Circle होने के कारण। यदि आपको किसी प्रकार की एलेर्जी है तो आप इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। यदि आपका स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। ऐसे ही घरेलु उपचार व टिप्स के लिए इस airexam पर विजिट करे।
एक टिप्पणी भेजें