WhatsApp Group Join Now

मोटापा घटाने के लिए पूरा डाइट प्लान 10 दिन में फर्क दिखेगा

मोटापा घटाने के लिए पूरा डाइट प्लान , मोटापा कैसे कम करे , महिलाओ का मोटापा कैसे कम करे , 1 महीने में , मोटापा की दवाई ,मोटापा कम करने के लिए , airexam
जैसा की आप सभी को पता है वर्तमान खान पान और शारीरिक मेहनत कम होने के कारण लोगो में मोटापा बढ़ रहा है।  इस आर्टिकल में मोटापा घटाने के लिए पूरा डाइट प्लान बताया जायेगा यदि आप इस डाइट प्लान को अपनाते हो तो 10 दिन में आपके मोटापे में अंतर महसूस होने लगेगा।  

आपको पता है की अधिक मोटापा जीवन के लिए कितना हानिकारक है। मोटापा से ग्रस्त व्यक्ति की जिंदगी नर्क हो जाती है।  मोटे व्यक्ति से न उठा जाता है और न बैठा जाता है।  मोटापा से ग्रस्त व्यक्ति कोई भी काम का नहीं होता है। इस मोटापे का कारण है वर्तमान में जीभ के स्वाद वाले व्यजनो की अधिकता जिसको हम बिना स्वास्थ्य का ध्यान रखे खाते रहते है।  फिर बाद में जब मोटापा होता तो फिर मोटापा कम करने की दवाई खोजते है। 

मोटापा बढ़ने के कारण 

मोटापा बढ़ने के बहुत कारण है लेकिन यहाँ कुछ मुख्य कारणों के बारे में बता रहा हूँ।  यदि आप इन पर विचार करे तो पाएंगे की वास्तव में आपका मोटापा इन वजह से ही बढ़ा है।  
  1. बाहरी भोजन का अधिक उपयोग - आजकल लोग विशेषकर शहरों में घर पर खाना बनाना पसंद नहीं करते और बाहर होटल , रेस्टोरेंट पर आर्डर कर देते है या वहां जाकर खाते है।  होटल रेस्टोरेंट वालो को आपके स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं होता उनको सिर्फ स्वाद से मतलब होता है। इसके लिए वो चर्बी का उपयोग करते है।  जो आपके मोटापा बढ़ाने में एक अहम् भूमिका निभाता है। 
  2. फ़ास्ट फ़ूड का अधिक उपयोग - वर्तमान में फास्ट फ़ूड के लोकप्रियता के कारण लोगो ने फ़ास्ट फ़ूड को डेली रुटीन का हिस्सा बना लिया है। और रोज कोई न कोई फ़ास्ट फ़ूड जरूर खाते है। इनमे भी मक्खन और पनीर के नाम पर केमिकल से बने बटर , पनीर लोग खाते है जिससे मोटापा बढ़ता है। 
  3. शारीरिक श्रम न करना - मोटापा बढ़ने का यह भी सबसे बड़ा कारण है।  आजकल लोगो ने शारीरिक श्रम करना बंद कर दिया है।  कुछ खाया और बस लेट गए या मोबाइल चलाने लग गए जिसकी वजह से पेट का बाहर निकलना मोटापा जैसे समस्या होने लगती है।  
  4. वसा युक्त भोजन का अधिक प्रयोग - लोग स्वाद और बॉडी बनाने के चक्कर में वसा युक्त भोजन करते है और फिर उस वसा को पचाने के लिए शारीरिक मेहनत करते नहीं है।  जिससे बॉडी के चक्कर में मोटापा बन जाता है।  

मोटापा घटाने के लिए पूरा डाइट प्लान 

मोटापा कम करने के लिए आप ये डाइट प्लान कर सकते है।  अवश्य ही इससे 10 में फर्क मालूम होने लगेगा। 
  1. सुबह उठते ही - सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट गुनगुने पानी में आधा निम्बू निचोड़कर उस पानी को घुटनो पर बैठकर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में एकत्रित अनुपयोगी वसा का पाचन होने लगेगा और आपका अतिरिक्त मोटापा कम होने लगेगा। 
  2. नाश्ता में - मोटापा कम करने के लिए सुबह नाश्ते में सबसे फ़ूड ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है।  ओट्स में प्याज , लहसुन , दाल चीनी , और नमक डालकर अच्छी तरह पका ले फिर उसका सेवन करे। ओट्स के नियमित सेवन से मोटापा कम किया जा सकता है। 
  3. फल खायें - नाश्ते के लगभग 2 घंटे बाद ताजे फल खांए।  फल में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरीज़ होती है। जो शरीर को बहुत सारे जरुरी पोषण प्रदान करती है।  मोटापा कम करने वाले फलों में आप आम , पपीता , अनार , अमरुद , संतरा , इमली , लीची , नाशपाती , सेब , आलूबुखारा , खरबूजा , तरबूज आदि 
  4. लंच में क्या खाये  - भोजन में आप पतली दाल , 2 या 3 चपाती (ताजे आटे से बनी हुयी ) , साधारण सी सब्जी , एक खीरा , एक प्याज टमाटर , गाजर की सलाद का इस्तेमाल करें।  बीच में पानी जरूर पिए।  इन सभी में फाइबर अधिक होता है जिससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है।  लेकिन चर्बी नहीं बढ़ती है पेट भी साफ रहता है।  
  5. डिनर में क्या खाना चाहिए - शाम का खाना 8 बजे तक खा लेना चाहिए।  देर रात खाना खाओगे तो खाते ही सो जाओगे जिससे मोटापा बढ़ता है।  डिनर में सब्जी और सलाद का अधिक उपयोग करना चाहिए।  और डिनर के बाद घूमे जरूर। 
इस आर्टिकल में मैंने मोटापा घटाने के लिए पूरा डाइट प्लान और मोटापा बढ़ने के कारण बताये है।  यदि आप इन का उपयोग करते है तो आपके मोटापे में जरूर लाभ होगा।  

Post a Comment

और नया पुराने